Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2023। वर्तमन परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सर्वाधिक आवश्यक हो गया है, इसके अभाव में भविष्य में विभिन्न प्रोफेशनर्स तो मिलेगें लेकिन मानवता से भरा इंसान मिलना मुश्किल होगा। यह बात कही सेसोमूं स्कूल के अध्यक्ष जगदीश मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पदमा मूंधड़ा ने। मौका था बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार का सेसोमूं स्कूल में आयोजन का। सेमिनार में पीबीएम चिकित्सालय की प्रोफेसर डॉ. पुष्पा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य की आम समस्याएं जैसे- डिप्रेशन, अभाव, चिंता और स्ट्रेस के प्रबंधन की तकनीकें आदि विषयों पर विभिन्न जानकारियां दीं। शर्मा ने बच्चों को मोबाइल से होने वाली हानियों की जानकारी देते हुए मोबाइल का उपयोग कम से कम करने, खेलकूद गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने और अपनी बात दूसरों के सामने अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सोच का दायरा बढ़ाने के प्रयासों के क्रम में ऐसे आयोजनों की निरतंरता रखने की बात कही। एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली काजी ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेमिनार में बच्चों ने जाना मानसिक स्वास्थ्य का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रोफेसर पुष्पा शर्मा ने दिया विद्यार्थियों को संबोधन।