Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2021। कस्बे के दशहरा मैदान पर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर के रंगारंग मेले में सोमवार को गणेश पूजन तुलसी सेवा संस्थान एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर परिवार द्वारा किया गया। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने इस दौरान कहा कि दौड़ भाग वाले जीवन में मनोरंजन के पल मेले में ही सम्भव है। गांधी ने कहा हमारे छोटे से शहर में ये शानदार आयोजन रूटीन लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी भरने वाला साबित हो रहा है। संस्थान के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राजकुमार सुथार ने मेले के आयोजन को बच्चों के लिए सार्थक बताते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान घर में बंद रहने से बच्चों में काफी निराशा का भाव आ गया था और ऐसे आयोजनों से उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संस्थान में डेंटिस्ट की सेवाएं दे रहें डॉ. गौरव सिंघल ने मेले को मनोरंजन के लिए बेहतरीन उपक्रम बताया। संस्थान के अजय शर्मा व राकेश मारू ने मेले की सराहना की। सभी ने मेले का अवलोकन किया व छोटे दुकानदारों के रोजगार से जुड़ा अच्छा प्रयास बताया। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने सभी का स्वागत किया व मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी का आभार जताया।
झूलों में झूलने वाले बच्चों व युवाओं की भीड़ लगी मेले में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को दिनभर कड़ाके की ठंड रहने के बावजूद मेले के उत्साह में कमी नहीं आई और दिनभर झूला झूलने वाले बच्चों व युवाओं की मेले में भीड़ रही। मेले में दिनभर भर युवतियों व महिलाओं ने जमकर शॉपिंग की व खाने पीने का लुफ्त उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा संस्थान परिवार ने मेले में सोमवार शाम को गणेश पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के आयोजन की सराहना करते हुए सभी ने मेले का अवलोकन भी किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  मेले में सोमवार को युवाओं की भारी भीड़ रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलों पर बच्चों व युवाओं की कतारें लगी रही।