Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। 40 वर्षों से कस्बे के वार्ड 8 में पेयजल समस्या से जूझ रहें करीब ढाई दर्जन परिवारों ने आज राहत की सांस ली है। यहां कुछ परिवारों में गत माह सप्लाई प्रारंभ हो गई व कुछ शेष रहें परिवारों में आज सप्लाई प्रारंभ करवा दी गई है। वार्डवासियों ने बताया कि तेलियान मदरसा वाली गली में टीलेनुमा आकृति पर बस होने के कारण करीब ढाई दर्जन घरों में पेयजल समस्या थी। इस गली में विभाग की दो अलग-अलग पाइप लाइनों से दोनों और के घरों में कनेक्शन दिए गए। परंतु ऊंचाई के कारण यहां दोनों ही लाइनों से पानी नहीं पहुंच रहा था। गत करीब एक माह पूर्व इन परिवारों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल से समाधान की गुहार लगाई। मित्तल की दखल से जलदाय विभाग ने पानी पहुंचाने की कवायद प्रारंभ की। इस गली में जा रही दो लाइनों की सप्लाई काट कर एक अलग लाइन डालकर इन घरों को जोड़ा गया। इससे करीब दो दर्जन घरों में पानी पहुंच गया और इन घरों के आगे के कुछ मकानों को जोड़ा जाना शेष था। पानी पहुंचने वाले घरों के लोग नए कनेक्शन जोड़े जाने की बात से परेशान हो उठे। वे शेष घरों के जुड़ जाने से अपने हिस्से पानी नहीं आने की आशंका से घिर गए। ऐसे में उन्होंने शेष कनेक्शनों को जोड़ने पर आपत्ति दर्ज करवाई। विभाग ने इसकी रिपोर्ट उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को दी। मित्तल ने पुलिस जवानों की मौजूदगी में जलदाय विभाग को समस्या का निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस जवान व विभाग की टीम बुधवार शाम मौके पर पहुंची। सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि यहां लोगों से समझाईश की गई और सभी ने एक दूसरे की परेशानी समझते हुए आपसी सहमति बना ली। विभागीय कार्मिकों ने वंचित घरों को पानी की लाइन से जोड़ दिया है। जेईएन ने बताया कि नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि अगर उनके यहां पानी नहीं पहुंचा तो यथास्थिति रख दी जाएगी। वार्ड के इन परिवारों के नागरिकों ने उपखंड अधिकारी व जलदाय विभाग का आभार जताते हुए बताया कि 40 सालों से वे पेयजल समस्या से जूझ रहें थे जिससे अब जाकर छुटकारा मिल सका है। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें व किसी हंगामे की आशंका के चलते पुलिस दल भी अर्लट रहा।

“पेयजल की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने का लक्ष्य बनाकर आमजन की राहत के लिए पूरे क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।“ उपखंड अधिकारी उमा मित्तल।   

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वंचित परिवारों को पानी की पाइप लाइन से जोड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय कार्मिकों ने पूरा किया कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दल की मौजूदगी में किया लोगों से समझाईश कर पूरा किया कार्य।