Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2022। क्षेत्र में जमीनों के विवाद लगातार बढ़ रहें है और थाने, कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहें है। गांव रिड़ी में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद खेत में घुसने, फसल को खुर्दबुर्द करने, खेत में गड्ढे खोदकर पट्टियां व कातले रोप देने, गालियां देते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। रिड़ी निवासी गोपालाराम पुत्र टोडरराम जाट ने इसी गांव के आरोपी लालाराम व मुखराम पुत्रगण मोहनराम सहू, लालाराम की पत्नी नानूदेवी व मोहनराम की पत्नी सरस्वती देवी जाट पर आरोप लगाएं है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी खातेदारी जमीन रोही रिड़ी में स्थित है और इस खेत पर स्थगन आदेश प्रार्थी के पक्ष में है। पार्थी ने एसडीएम कोर्ट में एक दावा विभाजन भी पेश कर रखा है। आरोपीगण 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आरोपी पार्थी के खेत में ट्रेक्टर ट्रोली लेकर घुसे और जब इस बात का पार्थी ने ओलमा दिया तो गालियां निकालने हुए मारपीट की। आरोपी खेत से चार चौसंगी एक जेई जबरदस्ती लेकर चले गए और आईन्दा देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश के सुपुर्द कर दी है।