Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sdk
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2020। जिले के गजनेर के सूरजड़ा गांव में बुधवार को देर रात एक ह्रदयविदारक घटना घटित हुई जिससे पूरा गांव सकते में है। गांव सूरजड़ा में एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दो मासूमों की हत्या कर स्वयं फांसी ओर झूल गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

पुलिस के अनुसार सूरजड़ा गांव में 34 वर्षीय जेठाराम पुत्र उदाराम मेघवाल ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्या पता चलता है कि जेठाराम ने पहले अपनी पत्नी 30 वर्षीय शारदा, 9 वर्षीय बेटे जितेन्द्र और 4 वर्षीय बेटी आयशा की गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद दूसरे कमरे में जाकर पंखे के हुक से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद गजनेर थाना एसएचओ सुरजड़ा गांव पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटना की वजह अभी तक पता नहीं चली है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। मृतक शारदा का पीहर कोलायत के मण्डाल गांव में है, वहां सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक छा गया। ग्रामीण घटनास्थल के पास जमा हो गए।