Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210411-WA0002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2021। भाजपा ने जिले भर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने उद्देश्य से विस्तारकों की नियुक्ति की है। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर देहात में अल्पकालीन विस्तारकों की नियुक्ति की है। सारस्वत ने संघठन के कार्यों को गति देने के निर्देश इन्हें दिए है। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता ओर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह सत्तासर, पूर्व मंडल महामंत्री जितेंद्र सैनी, आपदा जिला प्रमुख श्याम सारस्वत को नोखा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त किया गया है ओर श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नोखा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवसिंह राजपुरोहित, जिलामंत्री श्याम पंचारिया, पूर्व विस्तारक भवानी पाइवाल को विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए मण्डल महामंत्री राकेश कस्वां, मंडल मंत्री निसान पालीवाल, मोर्चा महामंत्री नंदू सुथार को नियुक्ति दी गयी है। वहीं लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विस्तारक अमित पंचारिया को ओर खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विस्तारक अशोक सारस्वत, मण्डल मंत्री राकेश नायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता नेम गिरी गोस्वामी की नियुक्ति की गई है। ये सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से है जो की अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार प्रवास के रूप में कार्य करेंगे।