Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
cAR
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को बीकानेर में रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होने वाली कार्यशाला में भाग लेने जाते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर डॉ. विवेक माचरा के नेतृत्व में युवाओं ने रोका। धारीवाल ने गाड़ी रूकवा कर युवाओं से बात की तो माचरा ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की पैरवी करते हुए शीघ्र घोषणा करने की मांग की। युवाओं ने यहां मंत्रीजी को ज्ञापन भी दिया। धारीवाल ने मुख्यमंत्री तक ये ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। बता देवें क्षेत्र में लगातार ट्रोमा सेंटर की मांग की जा रही है। इसी क्रम में आपणो गांव सेवा समिति ने क्षेत्र के मौजीज नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र भी जिलाकलेक्टर को सौंपा था। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख व सामाजिक संस्थाएं , कार्यकर्ता लगातार ट्रोमा की मांग सरकार से कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री धारीवाल ने गाड़ी रोक कर युवाओं से ज्ञापन लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से रूकने की मांग की।