Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। सोमवार को राज्य में सभी कॉलेजों में प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दी गई है इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय में भी सभी श्रेणियों की कट ऑफ जारी कर दी गई है। कन्या महाविद्यालय से श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की कट ऑफ अधिक रही है तथा श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय से 181 विद्यार्थियों की वेटिंग लीस्ट तथा कन्या महाविद्यालय से 149 छात्राओं की वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। छात्र छात्राओं में प्रवेश के लिए उत्साह नजर आ रहा है व कट ऑफ के बाद वे प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने में व्यस्त है।

श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय की कट ऑफ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय की कट ऑफ सामान्य श्रेणी में 90.80 प्रतिशत वाले 66 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ओबीसी में 88.80 प्रतिशत वालें 39 विद्यार्थी, दिव्यांग श्रेणी में कटऑफ 79.40 प्रतिशत वाले दो विद्यार्थी, ईडब्लयूएस श्रेणी में 81.60 प्रतिशत वाले 18 विद्यार्थी, एससी श्रेणी में 84.20 प्रतिशत वाले 30 विद्यार्थी, एसटी श्रेणी में 78.00 प्रतिशत वाले एक विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के 92 विद्यार्थी वेटिंग में है और ओबीसी वर्ग के 42 विद्यार्थी, एससी वर्ग में 32 विद्यार्थी, ईडब्ल्यूएस में 15 विद्यार्थी वेटिंग में है। प्रधानाचार्य आभा ओझा ने विद्यार्थियों से 25 सितबंर तक सभी दस्तावेज चेकर करवाने का आग्रह किया है।

राजकीय कन्या महाविद्यालय की कट ऑफ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में इसी सत्र से प्रारंभ हुए नवीन कन्या महाविद्यालय में सामान्य श्रेणी में 89.00 में 66 विद्यार्थियों को प्रवेश, ओबीसी में 86.80 प्रतिशत 38 विद्यार्थियों, एससी 75.80 प्रतिशत 29 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। दिव्यांग श्रेणी में 82.40 प्रतिशत वाली एक छात्रा का प्रवेश होगा तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 74.00 प्रतिशत वाले 4 विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। यहां वेटिंग लिस्ट में सामान्य श्रेणी के 92 विद्यार्थी जिनकी कट ऑफ 82.60 है तथा ओबीसी में 42 विद्यार्थी कटऑफ 79.00 प्रतिशत होगी, एससी श्रेणी में 15 विद्यार्थी जो 37.40 प्रतिशत तक वाले शामिल है। प्रधानाचार्य इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि सभी छात्राओं को सभी दस्तावेजों की एक एक फोटो कॉपी सेट साथ लाना अनिवार्य होगा तथा विद्यार्थी समय पर अपने दस्तावेज चेक करवा कर जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी 25 सितबंर तक दस्तावेज जांच करवा लेंवे तथा 27 सितबंर ई-मित्र द्वारा फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि है।