Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
kh
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। शहर की प्रतिष्ठित संस्था नागरिक विकास परिषद के सदस्य संस्था भवन में गुरूवार शाम को अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी के नेतृत्व में एकत्र हुए व प्रतिवर्ष संस्था द्वारा आयोजित होने वाले 15 अगस्त के रक्तदान शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। परिषद् के मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष 15 अगस्त को होने वाले रक्तदान शिविर की इस कड़ी में इस वर्ष 15 अगस्त को यह रक्तदान शिविर कस्बे के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता रहें भामाशाह स्व. सत्यनारायण बासनीवाल की पुण्य स्मृति में लगाया जाएगा। बासनीवाल परिवार के प्रतिनिधि और शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि शिविर का आयोजन बिग्गा बास स्थित बासनीवाल भवन में किया जाएगा। कार्य समिति सदस्य निर्मल कुमार पुगलिया ने सभी कार्यकर्ताओं को शिविर के सफल आयोजन हेतु शहरी क्षेत्र के साथ साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदाताओं से संपर्क कर उन्हें रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में ओम प्रकाश स्वामी, श्रीगोपाल राठी, गोपाल तापड़िया, विशाल स्वामी, ओम प्रकाश कलानी, सत्यनारायण स्वामी, राधेश्याम तापड़िया, जगदीश प्रसाद स्वामी, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, कुम्भाराम घिंटाला, संजय कुमार कर्वा सहित कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहें।