Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। मोटरसाइकिलों की चोरी के बाद अब चोरों की नजर बिजली उपकरणों पर है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर व मोटर चोरी के मामले सामने आने लगे है और नागरिकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर के जीएसएस में रखा गया नया छोटा ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने 21 मार्च की रात को चोरी कर लिया है। इस संबंध में विभाग के जेईएन जवानाराम जाट ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सरपंच गोवर्धन खिलेरी ने बताया कि गांव में एक पुराने ट्रांसफार्मर से कई घरों की बिजली सप्लाई में बार बार फाल्ट आ रहा था। इससे हो रही परेशानी की शिकायत विभाग को दी गई और विभाग ने मिनी ट्रांसफार्मर बदल कर नया लगाने के लिए भेज दिया। जीएसएस पर रखे मिनी ट्रांसफार्मर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया व चोरी कर लिया। गांव शेरूणा में भी 21 मार्च की रात एक दुकान के बाहर रखी दो मोटरें अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। दुकान मालिक कवरीलाल माली ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए शेरूणा पुलिस को बताया कि उसकी दुकान कृष्णा समर्सिबल के आगे रखी दो मोटरें अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच प्रारंभ कर दी है।