Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। नापासर में किसान दम्पति की मौत, गांव कालू में गत दिनों एक श्रमिक की मौत होने की झझकोरने वाली घटनाओं में मानव जीवन का क्षय होने के साथ ये विभाग लगातार बेजुबानों की जाने भी ले रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव कुतांसर, सोनियासर गोदारण, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित कई गांवो में करंट से बेजुबानों के प्राण जाने की घटनाएं लगातार हो रही है। आज गांव पुन्दलसर में फिर एक गौवंश की जान उसी ट्रांसफार्मर के करंट से गई है जहां गत 7 जुलाई को एक गौवंश ने प्राण गवाएं थे। ग्रामीणों ने बरसात में यहां पानी भरने और उस पानी में करंट आने की बात कहते हुए स्थानीय अधिकारियों को तो ज्ञापन दिए ही साथ ही जिलाकलेक्टर के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान उन्हें भी ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह शेखावत ने कहा कि विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। ग्रामीणों ने आज नापासर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां विभाग किसी जनहानि का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत यहां कार्रवाई करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुंदलसर में करंट से गई गौवंश की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां विभाग किसी जनहानि का इंतजार कर रहा है।