Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल व मोमासर मंडल की बैठक ली। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में आयोजित बैठक में चर्चा प्रभारी मदनदास स्वामी ने किसानों को पाले से हुए नुकसान पर सरकारी उदासीनता पर रोष प्रकट करते हुए राजस्थान सरकार को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, ऊर्जा, बढ़ते अपराध सहित हर क्षेत्र में फैलियर घोषित किया। ताराचंद सारस्वत ने भाजपा के समपर्ण निधि कार्यक्रम, नव मतदाता अभियान सहित संगठन की अन्य गतिविधियों के बारे में सदस्यों को जानकारी देते हुए आमजन को भाजपा से जोड़ने की बात कही। सारस्वत ने केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल बैठक में अध्यक्षता महावीर प्रसाद अड़ावलिया ने की। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षदगण विनोद गिरी गुंसाई, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, पवन उपाध्याय, मघराज तेजी, प्रकाश मलघट, रजत आसोपा, चांदरतन सेठिया, रामसिंह राजपुरोहित, नारायण माेट, प्रदीप जोशी, बजरंग सांसी, भवानी प्रकाश तावणीयां, ओमप्रकाश सोनी, विष्णु वाल्मीकि, रोशन छींपा, नंदू नाई, महेंद्र राजपूत, भवानी सिंह बिका, अनिल वाल्मीकि, फतेह सिंह जांगिड़, राजेन्द्र स्वामी, चन्द्र प्रकाश बारूपाल, मुखदास स्वामी, राजू राजपुरोहित, अर्जुनराम, शिव प्रसाद, अशोक महावर, छगन नाई, शिव बिहानी सहित अनेक कार्यसमिति सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  मोमासर मंडल की बैठक में अध्यक्षता गंगाधर शर्मा ने की। बैठक में जिला संयोजक विक्रमसिंह सत्तासर, हेमनाथ जाखड़, सुभाष कमलिया, प्रेम नायक, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सैनी, दलीप पंचारिया, संजय नाई, गजानंद शर्मा, गोविन्द पारीक, पृथ्वीराज व्यास, सुनील शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मंडल की बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की बैठक में मौजूद भाजपा नेता।