Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-15 at 20.37.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2025। गयाजी में आगामी श्राद्धपक्ष में क्षेत्र के विद्वान पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में दिव्य आध्यात्मिक व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। 10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक होने वाले इस आयोजन में भागवत कथा के साथ नित्य पितृ श्राद्ध एवं तर्पण करवाया जाएगा। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होकर श्रद्धालु धर्मशास्त्रों के मतानुसार पिंडदान और तर्पण करने के भागी मन सकेंगे। माना जाता है कि पितृपक्ष में गयाजी में पिंडदान से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ प्रवासी श्रद्धालुओं में भी आयोजन को लेकर उत्साह है। श्रद्धालु विभिन्न तैयारियों में जुट गए है। पंडित ने बताया कि जो कोई भी श्रद्धालु इसमें शामिल होना चाहे वे बीकानेर रेलवे स्टेशन से 7 सितंबर की रात्रि को 10.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन में टिकिट बना लेवें। अन्यथा अन्य स्थानों से भी आने वाले श्रद्धालु 9 सितबंर तक गयाजी अवश्य पहुंच जावें जिससे व 10 सितबंर से प्रारंभ होने वाले अनुष्ठान में पूरी तरह से शामिल हो कर पुण्य ले सकें। उन्होंने कहा कि पितृऋण से मुक्त होने का अवसर है जिससे 108 कुलों और 7 पीढ़ियों का उद्धार होने की मान्यता भी है। वहीं कथा के लिए 8 सितंबर 2025 को अनेक श्रद्धालु व पंडित विष्णुदत्त सहित एक दल रवाना होगा। कथा के दौरान रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की जा रही है जिनका शुल्क रखा गया। जो यजमान जाने में सक्षम नहीं हो उनके नाम से एक तय राशि में प्रतिदिन पितृ तर्पण पूजन व ब्राह्मण भोजन भी करवाए जाने की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा सहित कथा व पितृ तर्पण पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवा लेवें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु स्वयं पंडितजी से 8290814026, देवकिशन छंगाणी से 9982033101, बनवारीलाल बोहरा 946110599 या सोनू तावणियां 9571359239 पर संपर्क किया जा सकता है।