Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। होली उत्सव के दौरान आज मोमासर गांव के मुख्य चौक पर चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने उपस्थित जन समूह को मतदान करने की शपथ दिलवाई। मित्तल ने महिलाओं सहित सभी को घरों से निकल कर बूथ पर जाकर वोट जरूर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतन्त्र नींव है। मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए परंपराओं के निर्वहन के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। स्वीप प्रभारी मनोज धायल ने होली उत्सव के आयोजन के लिए मोमासर वासियों को बधाई दी। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया। उत्सव में मोमासर सहित आसपास के गांवो से भी सैंकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। उत्सव का सौजन्यकर्ता सुरवि ट्रस्ट के भामाशाह कन्हैयालाल जैन पटावरी, उपसरपंच जुगराज संचेती ने प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान निर्वाचन शाखा प्रभारी भव्य कटारिया, मुकेश झरवाल, नौरतमल शर्मा, सुरेन्द्र सेवग, मदन मेहरा की कार्यक्रम में उपस्थित रही।

चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में हाइवे पर स्थित कितासर चेक पोस्ट व दिल्ली रूट पर स्थित आड़सर चेक पोस्ट का उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने निरीक्षण किया। मित्तल ने पुलिस स्टाफ को आने जाने के लिए गाड़ियों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। बता देवें क्षेत्र में इन दो चेक पोस्टों के अतिरिक्त बीदासर रोड पर धर्मास एवं पुलिस थाना सेरूणा पर चेक पोस्ट लगाई गई है। मित्तल ने बताया कि चारों पर ही निगरानी दलों द्वारा भी विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

आप भी मोमासर में चल रही चंग धमाल प्रतियोगिता में आप भी ऑनलाइन हो शामिल, लिंक पर क्लिक कर देखे फेसबुक लाइव https://www.facebook.com/share/v/w4HQchmAVxdiuwkY/?mibextid=xfxF2i