Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2022। सोमवार को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया गया और विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का स्वागत सम्मान कर श्रद्धा प्रकट की। कस्बे के भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में बच्चों ने सुंदर सजावट की, विद्यार्थियों ने शाला प्रधान से केक कटवाया, सभी शिक्षकों को भी उपहार दिए। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से कार्ड सजाकर अपनी भावनाएं प्रकट की। छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अपने शिक्षकों को भी खेल खिलाए। विद्यार्थियों ने शिक्षक बन कर उनकी मिमिक्री भी की और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के आशीर्वाद भी दिया। सभी स्कूलों में संचालकों सहित पूरे स्टॉफ ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षक दिवस मनाया व शिक्षक का महत्व भी समझाया। स्कूल संचालक ओमप्रकाश स्वामी, कुंभाराम घिंटाला, मनोज गुसाईं, रजनीश कौशिक, विमला गुर्जर, राज सर, दुर्गादत्त पालीवाल सहित समस्त स्कूलों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए मंगलकामनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ए.जी. मिशन स्कूल में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने ख़िलावाये शिक्षकों को खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षकों से कटवाए केक, उनकी मिमिक्री भी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावनाएं प्रकट की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में बच्चों ने की भव्य सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन में बच्चों की सुंदर सजावट।