Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240707-WA0061
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। रविवार और सुहावने मौसम के संयोग में आज अनेक जागरूक नागरिक विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम कर रहें है। गांव रीड़ी में वृक्षारोपण महाअभियान के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। जिसमें जागरूक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग दिया और 90 हजार रूपए एकत्र हो गए। इस सहयोग राशि से 151 पौधे लगाकर उनपर ट्री गार्ड लगाए जा रहें है। इस ग्रुप द्वारा आज गांव में पौधारोपण प्रारंभ कर दिया गया है। गांव के बस स्टैंड एक, भार्गव व मेघवाल समाज श्मशान भूमि, व जीएसएस प्रांगण में पौधे लगाए गए है।  किशनलाल तावणियां ने बताया कि मिशन हरित रीड़ी के तहत ग्रुप के सदस्यों ने सहयोग देते हुए श्रम दान भी किया। युवाओं ने इन पौधों के पालन की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प किया। वहीं रविवार सुबह कालूबास व हनुमान धोरा पर पौधारोपण कार्यक्रम हुए। दोनों स्थानों पर युवाओं के साथ नन्हें मुन्नों ने भी पूरा सहयोग दिया। कालूबास में दधिमाता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर 21 पौधे लगाए गए है। योगेश आसोपा ने बताया कि यहां बच्चों को भी पौधारोपण से जोड़ने का प्रयास किया गया है ताकि वे प्रकृति संरक्षण से जुड सकें। आसोपा ने कहा कि पौधा लगाना छोटा सा प्रयास है परंतु इसके परिणाम विशाल होते है। वहीं हनुमान धोरा मंदिर परिसर में बच्चों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए। पुजारी शिवभगवान सिखवाल ने कहा कि धरती को हरा भरा बनाने के लिए बच्चों को भी इसका महत्व समझाया गया। उसके बाद भूमिका, केशव, प्रतिक, मिंटू, देवयांश, दक्ष ने उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया। वहीं मोमासर बास में वार्ड 10 के जागरूक किशोरों ने आपसी सहयोग से राशि एकत्र कर पांच पौधे खरीदे और लगाए। किशोरों ने आगामी दिनों में ओर भी पौधे लगाने का संकल्प किया। इस दौरान साहिल राईन, फैजान राईन, समीर जिनवा, अयान सिलावट सहित अन्य किशोरों ने श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में जागरूक युवाओं ने हरित रीड़ी मिशन प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एकत्र किया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में किशोरों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर परिसर में बच्चों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधिमति माता मंदिर के पास किया पौधोरोपण, बच्चों ने लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरित रीड़ी मिशन के तहत ट्री गार्ड के साथ 151 पौधे लगाए जागरूक युवाओं ने, किया श्रमदान।