Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2022। गांव बिग्गाबास रामसरा में आज ग्रामीणों ने नववर्ष का अनोखा जश्न मनाया और ग्रामीणों ने गांव में सेवा कार्यों में योगदान किया। गांव के समाजसेवी मदनलाल आचार्य ने श्मशान भूमि पर पक्षियों के दाना पानी का प्रबंध करने के लिए एक चबूतरे का तथा बेसहारा पशुओं के पानी पीने के लिए खेली का निर्माण करवाया। तथा समाजसेवी श्रवणराम कड़वासरा ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने खेली व चबूतरे का लोकार्पण किया तथा ग्रामीणों से सेवा भाव के साथ गांव में सार्वजनिक कार्य करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी श्रवणराम कड़वासरा ने गांव में जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों कंबल व गर्म स्वेटरों का वितरण करते हुए युवाओं को सेवाभाव से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, कन्हैयालाल सियाग, मदनलाल आचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच ने दोनों समाजसेवियों का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रवणराम कड़वासरा ने गर्म कम्बले व स्वेटरों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदनलाल आचार्य ने चबूतरे व खेली का निर्माण करवाया, सरपंच ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।