Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-01 at 21.55.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2025। हाइवे पर गत 8 मई 2025 को हुई एक ट्रेलर, कार व बाइक की टक्कर में रविवार को बाइक सवार के भाई ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 33 वर्षीय सरदारसिंह  पुत्र दयालसिंह राजपूत निवासी तिलोटी, जसवंतगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जितेंद्रसिंह पुत्र दयालसिंह राजपूत श्रीडूंगरगढ़ में सीमेंट का व्यवसाय करता है। 8 मई 2025 की शाम करीब 5 बजे दयालसिंह बिग्गाबास निवासी नवीन पुत्र छोटू कलाल की मोटरसाइकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ की ओर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर के ड्राइवर कुलदीप पुत्र राजकुमार लूहार निवासी मंगलपुर नरवाणा ने अपने ट्रक ट्रेलर को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल के पीछे चल रही स्वीफ्ट के जोरदार टक्कर मारकर परिवादी के भाई की साइड में चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे उसका भाई घायल हो गया। जिसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया व यहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां तीन दिन ईलाज के बाद उसे एसएमएस जयपुर में भर्ती करवाया गया। विदित रहें इस संबंध में पूर्व में ट्रक चालक ने भी एक मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।