Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। प्रदेश में टीकायोग्य 70 प्रतिशत आबादी को टीका लगा दिया गया है जिनमें 23 प्रतिशत को दोनों डोज लगाए गए है। श्रीडूंगरगढ़ वासी खुशी मना सकते है कि श्रीडूंगरगढ़ में भी 12 सेक्टरों में टीकायोग्य आबादी को 70 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है तथा राज्य टीकाकरण से आगे हमारे क्षेत्र में 33 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके है। आप भी जानें श्रीडूंगरगढ़ सहित सभी सेक्टरों में हुआ टीकाकरण। शहर की टीकायोग्य आबादी 58438 में से 48508 ने वैक्सीन लगवा ली है जिनमें प्रथम डोज 35032 लोगों को तथा दोनों डोज लगवा लेने वाले 14476 लोग है। ये भी दिए गए लक्ष्य से अधिक है। सेक्टर मोमासर में टीकायोग्य आबादी 22824 में 15618 ने वैक्सीन लगवा ली है जिनमें प्रथम डोज 12181 ग्रामीणों को तथा 3437 को दोनों डोज लग गए है। वहीं सेक्टर उदरासर में टीकायोग्य आबादी 16951 में 10357 ने वैक्सीन लगवा ली जिनमें प्रथम डोज 7728 लोगों ने तथा दोनों डोज 2629 ग्रामीणों ने लगवा ली है। सेक्टर तोलियासर में टीकायोग्य आबादी 32764 में 18375 नागरिकों को वैक्सीन लग गयी है जिनमें प्रथम डोज 14317 को तथा 4058 ग्रामीणों को दोनों डोज लग गए है। सेक्टर बिग्गा में टीकायोग्य आबादी 25612 में से 13540 को वैक्सीन लग गई है जिनमें प्रथम डोज 10567 को तथा दोनों टीके 2973 ग्रामीणों को लग गए है। सेक्टर रिड़ी में टीकायोग्य आबादी 42714 में से 21434 को टीके लग गए है जिनमें प्रथम डोज 16313 को तथा दोनों डोज 5121 ग्रामीणों को टीके लग गए है। सेक्टर ऊपनी में टीकायोग्य आबादी 31040 में से 15903 लोगों को वैक्सीन लग गई है जिनमें पहला टीका 12439 को तथा दोनों टीके 3464 ग्रामीणों को लग गए है। सेक्टर सांवतसर में टीकायोग्य आबादी 16179 में से 10861 लोगों को वैक्सीन लगी है जिनमें प्रथम डोज 7848 को तथा दोनों डोज 3013 ग्रामीणों को लगा दिए गए है। सेक्टर दुलचासर में टीकायोग्य आबादी 17495 में से 10959 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिनमें प्रथम डोज 8294 लोगों को तथा दोनों टीके 2665 नागरिकों को लगा दिए गए है। सेक्टर लखासर में टीकायोग्य आबादी 18949 में से 11884 को वैक्सीन लग गई है जिनमें प्रथम टीका 9176 लोगों को तथा दोनों टीके 2708 ग्रामीणों को लगाए जा चुके है। सेक्टर शेरुणा में टीकायोग्य आबादी 15389 में से 10774 को टीके लग गए है जिनमें प्रथम टीका 8033 लोगों को तथा दोनों डोज 7741 ग्रामीणों को लगाए गए है। सेक्टर पुनरासर में टीकायोग्य आबादी 23020 में से 13596 लोगों को टीके लगाए गए है जिनमें प्रथम डोज 9916 को तथा दोनों डोज 3680 को लगाए जा चुके है। पूरे क्षेत्र में कुल आबादी 321375 में से 201809 को टीके लगाए जा चुके है जिनमें प्रथम टीका 150844 लोगों को तथा दोनों डोज 50965 को लगाए जा चुके है। ये कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा करने के स्वर्णिम प्रयास चिकित्सा कर्मियों की सफलता है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य सहित क्षेत्र में नागरिक चिकित्सा कर्मियों को शुभकामनाएं दी रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना सम्बन्धी सभी जानकारियों से आपको अपडेट रखता है एकमात्र आपका अपना न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज ही जुड़ें व अन्य परिचितों को भी क्षेत्रीय समाचारों से जोड़ें।