Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। बीकानेर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 20 हजर रूपए की रिश्वत लेते हुए सीबीईओ कार्यालय के लिपिक को ट्रेप किया है। एडीशन एसपी महावीर के अनुसार खाजूवाला सीबीईओ कार्यालय के लिपिक चोरूलाल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा है। लिपिक चोरूलाल द्वारा एक सस्पेंड पीटीआई की बकाया सैलेरी बनाने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की थी। शुरूआत में 50 हजार रिश्वत मांगी गई, ऐसे में परिवादी ने 30 हजार रूपए प्राप्त कर लिए। उसके बाद आरोपी लिपिक ने परवादी से 20 हजार रूपए और मांगे। ऐसे में परिवादी ने एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करते हुए आज लिपिक चोरूलाल को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एडीशनल एसपी महावीर ने बताया कि आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया व उससे पूछताछ की जा रही है।