Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर में व गांव टेऊ में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेंगे। विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर जारी स्वीकृति के बारे में बताते हुए महिया ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अंग्रेजी की आवश्यकता आज हम महसूस कर रहें है। टेऊ व श्रीडूंगरगढ़ में दो ओर विद्यालय खुलने से क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा और सैंकड़ो बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा सुलभ हो सकेगी। महिया ने बताया कि शहर में कालूबास के पारासर मंदिर के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित करवाने के साथ ही गांव टेऊ में राप्रावि इन्दिरा कॉलोनी को अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित करवाया है। विधायक महिया ने कहा कि क्षेत्र के अनेक गांवों से भी मांगपत्र प्राप्त हुए है जिनके आधार पर अन्य प्रस्ताव भी भिजवाएं गए है जो प्रक्रियाधीन है। इस स्वीकृति के बाद अनेक ग्रामीणों व अभिभावकों ने विधायक का आभार जताया।