Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। ग्राम पंचायत सेरूणा की महिला सरपंच ने ग्रामीण महिलाओं व यात्रियों की पीड़ा को देखते हुए बस स्टैंड की तस्वीर में जरूरी सुधार किया है। अतिक्रमण का शिकार हुए पंचायत के सुविधा क्षेत्र को पुन जिर्णोद्धार किया गया जिसका लोकार्पण आज उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया। सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सेरूणा हाइवे पर स्थित होने के कारण गांव झंझेऊ, पूनरासर, सूडसर, नारसीसर गांवो से सहित अनेक गांवो से जुड़ा है। यहां से ग्रामीण रूट की बसों की अदला बदली करने बड़ी संख्या में यात्री रूकते है। सैंकड़ों यात्री शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशान होते थे। सरपंच मंजूदेवी का विशेष आग्रह इस समस्या के समाधान का रहा। ग्राम पंचायत ने यहां सुलभ शौचालय मय टिन शेड का निर्माण करवा कुर्सियां लगवाई। आरसीयू फिनोवा केपिटल के अधिकारी अजरूद्दीन सांखला ने कंपनी की ओर से यहां वाटर कूलर लगवाया है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने सरपंच के प्रयास की सराहना करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर जरूरी सुविधाओं के होने की जरूरत बताई। दानदाता अजरूद्दीन सांखला का सम्मान कर आभार प्रकट किया। अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एसएचओ इंद्र कुमार, भंवरूखां सांखला, अशोक राणा, सिकन्दर अली, भागुनाथ सिद्ध, पेमाराम गोदारा, शिवभगवान स्वामी, हसन खां, उम्मेदखां, गौरीशंकर, मोतीलाल स्वामी, भंवराराम ज्याणी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
मिल सकेगी सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण का शिकार ये स्थान नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था। इसका स्वरूप बदलने से अब महिलाएं व यात्री यहां टिन शेड के नीचे बैठ कर बस का इंतजार कर सकेंगे। वहीं सुलभ सुविधाओं के साथ शीतल जल के लिए भी परेशान नहीं होंगे। एडवोकेट रणवीरसिंह ने ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों की जानकारी देते हुए सभी का आभार जताया।