Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

22 वर्षीय युवती ने फांसी को फंदा लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में तिलगनगर निवास एक 22 वर्षीय युवती ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता मोहनसिंह पुत्र मानसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह ड्यूटी पर गया था और उसकी पुत्री गरिमा कंवर घर पर अकेली थी। करीब शाम 4 बजे युवती ने घर में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेंद्र को दी है।
शौचायल में मिला अधेड़ का शव, सर्दी से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर बसों में झाडू पोंछा करके अपना जीवनयापन करने वाले एक अधेड़ का शव बुधवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड के शौचालय में चारपाई पर मिला। मृतक के भाई बलकार सिंह ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में उसका भाई 50 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र प्यारेसिंह वार्ड 20 खाजूवाला निवासी बस स्टैंड पर ही रहता था। बुधवार सुबह उसका शव शौचालय में चारपाई पर पड़ा मिला जिसकी नशे में कपड़े नहीं ओढने से सर्दी से ठिठुरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणराम को दी है।
एक अधेड़ की नहर में गिरने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में चक 3 के आरएम शिवनगर निवासी एक अधेड़ की नहर में गिरने से बुधवार शाम 5 बजे मौत हो गई। मृतक के चाचा चमनदान पुत्र स्वरूपदान चारण ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा 55 वर्षीय पूरदान पुत्र नीमदान चारण 1 जनवरी को करीब शाम 5 बजे नहर में गिर गया जिससे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दी है।