Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
std
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं व 12वीं के रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट असंतुष्ट है तो वो लिखित परीक्षा दे सकता है। उसे एग्जाम में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन स्कूल आईडी से होगा। इसके लिए बोर्ड ने 2 से 4 अगस्त तक का समय दिया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 7 अगस्त से बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड हो सकेंगे। इसके साथ ही स्कूल में शपथ पत्र भी देना होगा और इसके बाद पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के प्राप्तांकों को अंतिम परिणाम के रूप में माना जाएगा। यह परीक्षा 12 अगस्त से जिला मुख्यालयों पर होगी। इस परीक्षा में सभी प्राइवेट स्टूडेंट और श्रेणी सुधार, अंक सुधार, वर्ग परिवर्तन, अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत स्टूडेंट्स भी भाग लेंगे।

इनकी होगी परीक्षाएं

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोर्ड की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक वोकेशनल परीक्षा, 2021 में पंजीकृत प्राइवेट, श्रेणी सुधार, अंक सुधार, वर्ग परिवर्तन, अतिरिक्त विषय में पंजीकृत परीक्षार्थियों की सैद्धान्तिक परीक्षाएं होंगी। राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं के परिणाम से अगर कोई स्टूडेंट असंतुष्ट हैं, तो वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 अगस्त से होगा। यह परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर ही आयोजित होगी। इस परीक्षा का टाइम टेबल और अन्य जानकारी शीघ्र बोर्ड की वेबसाइट बोर्ड की वेबसाइट  https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।