Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। प्रदेश सरकार द्वारा शहर चलो अभियान के तहत शहरों में नगर पालिका से जुड़े कार्य किए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ में इस अभियान के तहत पूर्व तैयारी शिविर आज से प्रारंभ हो रहें है। आज शिविर नगरपालिका भवन में वार्ड संख्या 1, 2, 3,4,5,35 व 40 के लिए लगाया गया है। शिविर प्रभारी सैजाद व सहप्रभारी महेशचंद को नियुक्त किया गया है। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि शिविर में साफ सफाई, लाइट रिपेयर, नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट ठीक करवाना, पेच वर्क, सार्वजिनिक पार्कों की साफ सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, रिपेयर, सीवरेजन कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, खाचां भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, टैड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि, उप विभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाप पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम स्व निधि योजना, सीएम स्व निधि योजना में आवेदन, पीएम आवास योजना में आवेदन, एसबीएम के तहत घरेलू शौचालय निर्माण हेतु आवेदन के कार्य हो सकेंगे। सभी शिविर नगरपालिका परिसर में ही होंगे। शर्मा ने इन शिविरों में समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा और आगामी 15 सितंबर से लगने वाले कैंपो से पूर्व उन समस्याओं का समाधान कर आम जनता को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है। पालिका के जीतू सेवग ने बताया कि अगला शिविर 8 सितंबर को वार्ड 6,7,8,9,10, 36 व 37 के लिए होगा। 9 सितंबर को वार्ड संख्या 11,12,13,14 व 15 के लोगों के लिए शिविर होगा। 10 सितंबर को वार्ड16,17,18,19 व 20 के लिए, 11 सितंबर को वार्ड 21, 22, 23, 24 व 25 के लिए, 12 सितंबर को वार्ड 26, 27, 28, 29, 30, व 31 हेतु, 13 सितंबर को वार्ड 32, 33, 34, 38 व 39 के नागरिकों के लिए शिविर होगा। शिविरों में सेवाएं देने के लिए विभिन्न पालिका कार्मिकों को कार्य आवंटन भी किया गया है।
हर काम की तरह सूचना देने में भी लेटलतीफ पालिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका द्वारा हर काम में लेटलतीफी से यहां के नागरिक परिचित है।वहीं पालिका परिसर में आमजन के कार्य करने के लिए सात शिविरों का आयोजन होगा। जिसमें सात वार्डों का शिविर आज ही लगाया जा रहा है। इन वार्डों के लोगों को सूचना देने में लेटलतीफ रही है। कुछ वार्ड पार्षदों ने इस पर नाराजगी भी जताई है। वहीं सभी पाठक इस खबर को सभी वार्डवासियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी अपने पालिका संबंधी बकाया या कोई कार्य करवा सकें।