Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 18.03.43
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। इस शिक्षा सत्र 2024-25 के दौरान साल भर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन, संयोजन की प्रक्रिया सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय संचालकों को अपनानी होती है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचाग का प्रकाशन भी किया जाता है। लेकिन इस बार के प्रकाशित किए गए पंचाग में शिक्षा विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। ऐसे में शिक्षकों के साथ साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों को भी पूरे सत्र के दौरान समस्त महत्वपूर्ण दिवसों, कार्यक्रमों, गतिविधियों की जानकारी हो सके इसके लिए क्षेत्र के शिक्षाविद डॉ. राधाकिशन सोनी ने विशेष आलेख तैयार किया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों के लिए प्रस्तुत है यह विशेष आलेख।

शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित पञ्चाङ्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं। सत्रपर्यंत आयोजित गतिविधियों, परख-परीक्षाएँ, अवकाश, विद्यालय समय आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है –

  1. एक अप्रैल से तीस सितम्बर तक विद्यालय का समय प्रातः साढ़े सात से अपराह्न एक बजे तक एवं एक अक्टूबर से इक्कतीस मार्च तक प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक रहेगा।
  2. प्रथम परख 21 से 23 अगस्त 2024, द्वितीय परख 14 से 16 अक्टूबर 2024 एवं तृतीय परख 3 से 6 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाएँगे। इस अवधि में प्रतिदन पहले, दूसरे, पांचवें एवं छठे कालांशों में नियमित अध्ययन एवं तीसरे, चौथे, सातवें एवं आठवें कालांशों में परख का आयोजन होगा।
  3. 12 से 24 दिसम्बर 2024 के मध्य अर्द्ध वार्षिक एवं 24 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 के मध्य वार्षिक परीक्षाएँ आयोजित की जाएँगी।
  4. परीक्षा परिणाम 16 मई 2025 को घोषित होगा। नया सत्र 1 जुलाई 2025 को शुरू किया जाएगा। पूरक परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में सम्पन्न होंगी।
  5. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएँ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर तथा कक्षा 5 एवं 8 की परीक्षाएँ विभागीय परीक्षा, राजस्थान के निर्देशानुसार आयोजित होंगी।
  6. मध्यावधि अवकाश 27 अक्टूबर 2024 से 7 नवम्बर 2024, शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर 2024 से 5 जनवरी 2025 तथा ग्रीष्मावकाश 17 मई से 30 जून 2025 तक होंगे।
  7. बाल सभाओं और वृहद सामुदायिक बाल सभाओं, शिक्षक-अभिभावक बैठकों, विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय विकास एवं प्रबन्धन समितियों की बैठकों में बाल संरक्षण के तहत बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा तथा विद्यालय क्षेत्र को तम्बाकूमुक्त बनाने के लिए कोप्टा एक्ट 2003 के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  8. विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियों की बैठकें प्रत्येक माह की अमावस्या को आयोजित होंगी। अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2024 में इन बैठकों के साथ समुदाय जागृति दिवस मनाया जाएगा।
  9. प्रत्येक अमावस्या के दिन पीटीएम में बाल विवाह, बाल श्रम, महिला सशक्तीकरण, आपदा प्रबन्धन, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, एम डी एम, ठहराव, उपस्थिति, बालिका शिक्षा, जन सहयोग, विद्यार्थी प्रगति की जानकारी दी जाएगी।
  10. समुदाय जागृति दिवस को प्रथम दो कालांशों में अभिभावकों/एस एम सी सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों के लिए सह-शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन तथा अन्तिम दो कालांशों में एस एम सी/एस डी एम सी बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
  11. प्रत्येक माह उत्सव अनिवार्यतः मनाए जाएँगे। उत्सव एवं जयन्ती प्रार्थना सभा एवं प्रथम कालांश में ही मनाएं जाएँगे। सप्ताह में आने वाले वृहद उत्सव/कार्यक्रम प्रत्येक माह के आगामी द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को बस्तामुक्त दिवस (नो बैग डे) को मनाए जाएँगे। इसी दिन किशोरी सशक्तीकरण (मीना-राजू एवं गार्गी मंच) की गतिविधियाँ एवं अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
  12. एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह का प्रत्येक मंगलवार शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा कक्षा 1 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को आईएफए गुलाबी गोली एवं कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को आईएफए नीली गोली खिलाई जाएगी।
  13. प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल अधिकार क्लब, वन एवं पर्यावरण क्लब, विज्ञान क्लब आदि का गठन कर इनके माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सह-शैक्षिक गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाएगा।