Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। तहसील के गांव बिग्गा में नेशनल हाइवे पर स्थित एक धर्मकांटे की भूमि पर कब्जा करने के लिए उसके पड़ोसी ने झूठे मुकदमे में नाम लगाया और धर्मकांटे में घुस कर मारपीट करते हुए 8 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में बिग्गा निवासी भंवरलाल ब्राह्मण ने इसी गांव के गौरीशंकर तावनियां, उसके पिता कानाराम तावनियां और कानाराम के भाई रमेश तावनियां के खिलाफ जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके धर्मकांटे के पास ही आरोपियों ने चाय का खोखा रख रखा है और वो उसकी भूमि पर भी कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों के खोखे में अज्ञात कारणों से गत 11 दिसम्बर की रात को आग लग गई थी और आरोपियों ने उसके अगले दिन 12 दिसंबर को उसके धर्मकांटे में अनाधिकृत प्रवेश कर धर्मकांटा बन्द करने के लिए धमकाया। आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की और पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धर्मकांटे में तोड़फोड़ भी की तथा गल्ले में रखे 8 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने कांटा बन्द नहीं करने पर आग लगाने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी और जबरदस्ती कांटे के ताला लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी गयी है।