Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवानों का संवेदनशील पक्ष सामने आया है, जिसमें जवानों ने कार्यक्षेत्र से बाहर भी सड़क पर तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए कर्मनिष्ठता की प्रेरणा दी।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में हैड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल पुनीत व इंद्रचंद एक नाबालिग युवती की तलाश में जयपुर गए थे। गुरूवार सुबह वहीं से लौटते हुए पलसाना के पास उनके सामने ही एक ट्रक ने पीछे से आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। नीचे गिरे बाइक सवार को ट्रक ने टायर से कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस जवानों ने अपनी कार रोककर तुरंत घायल की मदद की और उसे संभाला। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि आस पास के अनेक लोग भी एकत्र हो गए परंतु बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दल ने ही एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी व सड़क से शव को हटाया। वहीं इसी दल ने ट्रक का पीछा भी किया। परंतु ट्रक चालक हाइवे से अन्यत्र रास्ता लेकर भाग छुटा। ऐसे में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी और फिर श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हुए।