Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह की अगुवाई में शनिवार रात कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध शराब जब्त की है। बलवीरसिंह ने बताया कि कांस्टेबल सुशील व गोरखाराम के साथ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की गश्त पर निकले और बीदासर रोड पर पहुंचने पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गांव कुनपालसर में एक जना अवैध शराब बेच रहा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो इसी गांव का निवासी छोटूराम सियााग मौके पर ही कट्टा फेंककर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। पुलिस ने कट्टा जब्त कर 44 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।