Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-26 at 21.26.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूरा बाजार बंद रहता है लेकिन यहां के ऑटोमोबाईल क्षेत्र से जुड़े सभी कम्पनियों के शो-रूम तो प्रत्येक परिवार को साप्ताहिक अवकाश रखते है। लेकिन दीपोत्सव के दौरान क्षेत्रवासियों में अपना स्वयं का वाहन खरीदने का उत्साह देखते हुए अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में स्थित सभी चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों के शो-रूम खुले रहेगें। विदित रहे कि दीपावली पर स्कूलों का अवकाश भी रविवार 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है एवं विभिन्न नौकरियों में लगे लोग भी रविवार को अवकाश पर फ्री है। ऐसे में अपना स्वंय का वाहन खरीदने के लिए परिवार के साथ शो-रूप में जाने, वाहन देखने, पसंद करने, बुकिंग करवाने एवं डिलवरी लेने के लिए रविवार का दिन काफी सुविधाजनक रहेगा। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ में कार कम्पनियों की बात करें तो मूमल पैलेस के पास मारूती का, आशिष पेट्रोल पंप के पास टाटा का, सेसोमूं स्कूल के पास हुंडई का, गणपति धर्मकांटे के पास महिन्द्र का शो-रूम है। इनके साथ ही बजाज मोटरसाईकिल का तहसील कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर, होंडा कम्पनी का मूमल पैलेस के पास, हीरो कम्पनी का सेसोमूं स्कूल के पास शो-रूम स्थित है। सभी शो-रूमों पर रविवार को ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसी प्रकार ईवी में प्रिंस ई मोर्टस आशिष पेट्रोल पंप के सामने एवं लक्ष्य ई मोर्टस सरदारशहर रोड़ पर तंवर होटल के पास में भी इलैक्ट्रोनिक स्कूटी, टैक्सी सजे हुए है।

55 हजार में ब्रांडेड ईवी स्कूटी बनी आकर्षण का केन्द्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर स्थित लक्ष्य ई-मोर्टस में दीपावली महाधमाके के तहत तुनवाल कम्पनी की नई ईवी स्कूटी लांच की गई है। मोर्टस के रमेश प्रजापत ने बताया कि मात्र 55 हजार रुपए में 80 किलोमीटर रेंज की यह मोटरसाईकिल मात्र दस रुपए के बिजली खर्च में पूरी चार्ज होती है। कम दाम एवं कम लागत के कारण यह स्कुटी आकर्षण का केन्द्र बन गई है। प्रजापत ने बताया कि शुन्य मेंटेनेंस खर्च के साथ साथ तुनवाल कम्पनी की होने के कारण लंबे समय तक टिकने वाली स्कूटी उपलब्ध है एवं यह आफॅर केवल दीपावली तक ही सीमित है। ऐसे में ईवी लेने के इच्छुक क्षेत्रवासी रविवार को अपनी बुकिंग करवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 55 हजार की यह ईवी स्कूटी बनी आकर्षण का केन्द्र।