Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। कोरोना काल में शुरू की गई प्रति व्यक्ति दस किलो गेंहू प्रतिमाह निशुल्क दिए जाने वाली योजना में शामिल होने के लिए एक अंतिम मौका और दिया जा रहा है। विदित रहे कि सरकार द्वारा यह योजना वर्ष 2023 तक बढ़ा दी गई है एवं इस योजना के तहत गत वर्ष अप्रेल-मई में आवेदन लिए गए थे। लेकिन बड़ी संख्या में लोग एवं परिवार एनएफएसए में नाम जोड़ने के अधूरे आवेदनों के कारण वंचित रह गए थे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रर्वतन निरीक्षक संदीप झांकल ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि आवेदनों के निस्तारण का कार्य 16 सितम्बर से किया जा रहा है एवं जांच में अधूरे पाए गए आवेदनों को संबधित ई-मित्र कियोस्क को वापस भेजे जा रहा है। ऐसे में जिन आवेदकों का चयन सूची में अभी तक नहीं हुआ है उन्हें आगामी 30 दिनों में अधूरे आवेदनों में पाए गए आक्षेपों की पूर्ति करे हुए अपीलीय अधिकारी को प्रस्तुत करने होगें। इसके अभाव में आवेदनों को रद्द कर फाईनल सूची जारी कर दी जाएगी जिन्हें वर्ष 2023 में निशुल्क गेंहू मिलेगा। विदित रहे कि जिले में इस योजना के तहत अभी तक 2.84 लाख परिवार जुडे हुए है एवं इन परिवारों में 12. लाख लोगों को प्रतिमाह दस किलो गेंहू निशुल्क दिया जा रहा है। अधूरे आवदेनों की पूर्ति के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी।