Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
युवती की छलकपट से शादी, पति के भाई ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। एक युवती की जबरन शादी, इच्‍छा के खिलाफ पति दवारा शारीरिक संबंध बनाना तथा पति के भाई दवारा बलात्‍कार किये जाने व विवाहिता को घर से उठा ले जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडिता ने नोखा थाना पुलिस को बताई रिपोर्ट के अनुसार उसकी शादी छलकपट पूर्वक सेरूणा गांव के निवासी गणेशाराम से करवा दी गई। आरोपी गणेशाराम ने उसकी इच्‍छा के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाये, साथ ही गणेशाराम के भाई पायाराम ने भी उसका जबरन बलात्‍कार किया। पीटा तथा घर से उठा ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में सेरुणा गांव निवासी गणेशाराम पुत्र भैराराम, पायाराम पुत्र भैराराम तथा तीन अन्‍य लोगों सहित मान्‍याणा गांव निवासी रामस्‍वरूप पुत्र नंदराम, भंवरलाल पुत्र रामलाल, पलाना निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुखराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 417, 323, 406 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीआई अरविन्‍द सिंह शेखावत कर रहे हैं।