Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230507-WA0109
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। क्षेत्र के गांव पूनरासर निवासी एक विवाहिता ने पलाना निवासी अपने पति शिवलाल, ससुर देराजराम, सास कमला, देवर सुनील व पूनम एवं ननद तारा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने विवाह के बाद से ही कम दहेज देने के लिए तंग परेशान किया एवं कम दहेज देकर शादी में नाक कटवा देने की बात कही। आरोपी रिश्ता रखने के लिए पांच लाख रुपए नकद एवं मोटरसाईकिल की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने पीड़िता का स्त्रीधन भी हड़प लिया। शेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच थानाधिकारी रामचंद्र ढाका करेगें।