Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव धोलिया में बुधवार सुबह अपने ही घर में विवाहिता का शव मिला। बीती रात चार बच्चों की माँ मृतका अनिता की हत्या उसके पति राजूराम पुत्र सोहनराम नायक ने ही कर दी। सीओ निकेत पारीक व सीआई इंद्रकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई ने जीजा के खिलाफ करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतका अनिता का भाई राकेश पुत्र नत्थूराम नायक निवासी छपारा, लाडनू, जिला डीडवाना को घटना की सूचना मिलने पर वह अपने भाई रमेश मंजीत व दिलीप के साथ मौके पर पहुंचा। मृतका के मामा किशनाराम भी मौके पर पहुंचे। परिवादी राकेश ने धोलिया निवासी अपने जीजा राजूराम पुत्र सोहनलाल नायक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब 17-18 साल पहले आरोपी से हुआ और दोनों के चार संताने है। बीती रात आरोपी ने शराब के नशे में धारदार हथियार से मृतका के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।

आरोपी ने स्वयं गांव में बताया कि मार दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात देर तक दोनों पति पत्नी में झगड़ा व मारपीट हो रही थी। सुबह राजूराम स्वयं अपने पिता व अन्य ग्रामीणों के पास गया और अनिता की हत्या कर देने की बात कही। उसने परिजनों से कहा कि पुलिस बुला लो मैंने मार दिया उसे, खबर गांव में आग की तरह फैल गई और पुलिस तक सूचना पहुंचने पर हैड कांस्टेबल भगवानाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला हत्या का नजर आने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गई। मौके पर सबूत एकत्र करने एफएसएल टीम भी पहुंची।

आदतन शराबी, आए दिन झगड़ा व मारपीट, मासूम दिन भर मौके पर ही बैठे रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजूराम व अनिता के तीन पुत्र है व एक सबसे छोटी बेटी है। चारों ही नाबालिग है और सबसे बड़े की उम्र करीब 15 वर्ष है। घटना के बाद पुलिस पंहुचने पर चारों वहीं घर के बाहर ही बैठे थे। बड़े बेटे ने पूछताछ में पुलिस को आए दिन मारपीट व झगड़ा होने की बात कहते हुए वारदात के बारे में भी बताया। वहीं ग्रामीणों ने जानकारी दी आरोपी आदतन शराबी है।