Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। एक दंपती की दुकान से एक जानकार दंपती ने विवाह में हजारों का सामान खरीद लिया और रूपए मांगने पर मारपीट की तो परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव सुरजनसर निवासी फुसाराम पुत्र कानाराम शर्मा ने इसी गांव के सत्यनारायण पुत्र दानाराम, उसकी पत्नी मुन्नीदेवी, पुत्र लक्ष्मीनारायण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी घर में ही कपड़े की दुकान करते है। जाति व समाज का होने के कारण उसने भरोसा कर लिया ओर आरोपी को शादी ब्याह के लिए 23800 रूपए के कपड़े उधार दे दिए। आरोपी की पत्नी ने जल्दी ही रूपए चुकाने का भरोसा दिलवाया। 30 अक्टूबर 2024 को तकादा करने पर आरोपी ने 10 हजार रूपए लौटा दिए व बाकि रूपए जल्दी देने का भरोसा दिलवाया। परंतु बाद में परिवादी द्वारा तकादा किया गया तो आरोपी ने रूपए देने से मना कर दिया व रंजीश रखने लगे। 13 अप्रैल 2024 को आरोपी ने दोपहर करीब 2 बजे उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच की और जान से मारने की धमकियां दी।। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को सौंप दी है।