Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्टेशन राेड पर पानी की टंकी पर रविवार काे खासा हंगामा हुआ। क्षेत्र में पेयजल किल्लत के लिए कस्बेवासी कई दिनाें से त्राहि त्राहि कर रहे है और कस्बे के पार्षदाें ने जलदाय विभाग से लेकर एसडीएम, केन्द्रीय मंत्री तक ज्ञापन, प्रदर्शन, मांग आदि कर चुके है। लेकिन फिर भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर जनता आक्रोशित हाेती जा रही है। इसी आक्रोश का परिणाम देखने काे मिला रविवार शाम काे पानी की टंकी पर। यहां पर कनिष्ठ अभियंता आवास भी है एवं इस कारण वार्ड 10 एवं 11 के निवासी बड़ी संख्या में महिला पुरूष टंकी पर एकत्र हाे गए एवं पेयजल सप्लाई नहीं देने पर विभाग को जम कर खरी खाेटी सुनाई। वहां मौजूद विभागीय अधिकारियाें द्वारा संताेष जनक जवाब नहीं मिलने पर माेहल्लेवासियाें ने खासा हंगामा किया है एवं त्वरित प्रभाव से पेयजल सप्लाई सुचारू करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल में पानी की मांग के लिए एकत्र हुए नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने तुरंत पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेशन रोड पर पानी की मांग के साथ नागरिकों ने जनकर हंगामा किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल आपूर्ति के लिए कस्बे के नागरिकों में बढ़ रहा है आक्रोश।