Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। ग्राम पंचायत मोमासर अनेक आयोजनों के लिए पूरे जिले में विशेष पहचान रखता है परंतु गांव के मध्य मुख्य गली में भरे कीचड़ से यहां अनेक ग्रामीण युवा नाराज है। इस मुख्य मार्ग में सरकारी अस्पताल व पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक का सरकारी स्कूल स्थित है। दिनभर सैंकड़ो विद्यार्थियों सहित मरीजों व ग्रामीणों की आवाजाही है। ग्रामीण इस भरे पानी से छुटकारा दिलवाए जाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने आज उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में बाबा रामदेव के माघ मेले में सैंकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने भी गांव में आते है और प्रशासन इससे पूर्व ये कीचड़ हटवाने की कार्रवाई करें। गांव के गोपीचंद पूनियां ने बताया कि ये गांव की मुख्य गली है और 12 महीने यहां पानी भरा रहता है। महिला मरीज और नन्हे बच्चे सबसे ज्यादा इस समस्या से जूझ रहे है। पानी से सड़क में भी गड्ढे हो गए है। गांव के मनोज ने बताया कि एक ओर गली में कीचड़ है वहीं दूसरी ओर ट्रांसफार्मर लगा है, ऐसे में बच्चों के लिए अघोषित खतरा भी बना रहता है। गांव के युवा शिवलाल, बजरंग, हरिराम सहित अनेक ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने सरपंच व उपसरपंच से ध्यान देने की अपील करते हुए जिलाकलेक्टर को भी पत्र भेजकर समाधान करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालय के पास भरा है गली में कीचड़, दूसरी और है ट्रांसफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया यहां 12 महीने गन्दा पानी भरा रहता है, जिससे महिला मरीज हो रहें है परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूली बच्चों के लिए है मुसीबत है कीचड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने स्थाई समाधान की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला सहित उपखंड अधिकारी को दिए पत्र।