Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मेगा ओलंपियाड 2026 एवं ए.जी. स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (AGSAT) का सफल आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें छात्रवृत्ति के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा में क्षेत्रभर से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 681 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 453 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा कक्षानुसार पाठ्यक्रम पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से आयोजित की गई।

परीक्षा परिणाम सोमवार शाम को जारी हुआ। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांचवी कक्षा की छात्रा काव्यांश स्वामी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, 6वीं कक्षा की गरिमा जैन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और तीसरी कक्षा के धनंजय शर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न आयोजन किए जाते रहते है। मेधावी विद्यार्थियों को निर्धारित छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।