Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। “तेरा वैभव अमर रहें मां हम दिन चार रहें ना रहें” के साथ भारत माँ की जय के उदघोष से श्रीडूंगरगढ़ गूंज उठा। कारगिल विजय दिवस पर सैंकड़ो विद्यार्थियों व कर्मचारियों, नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों ने संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत माता के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हुआ और संचालक सुशील सेरडिया ने क्षेत्र के तीनों शहीदों के बारे में जानकारी देते हुए कारगिल युद्ध की जानकारी दी। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी स्कूल में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया। शर्मा ने शहीदों की स्मृति में यहां पौधे लगाए और रिक्त सीटों की लॉटरी भी निकाली। विभागीय अधिकारी ओमप्रकाश ने कारगिल विजय दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पवन कुमार व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान किया व प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने सभी का आभार जताया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ व जैसलसर के राजकीय विद्यालय में शहीद दिवस मनाया गया। जयपुर पब्लिक स्कूल के संचालक कुम्भाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को शहीद दिवस के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों सहित स्टॉफ ने जयकारे लगाए व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं ने विद्यार्थियों को शहीद की महिमा के बारे में बताया। सामूहिक राष्ट्रगान कर सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। शेखावटी क्लासेस में गौरव टाडा ने कारगिल युद्ध की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से भारत माता के जयकारे लगवाए। नागरिक कृष्ण गोदारा, दीपेंद्र सिंह, राहुल आसोपा, सुमित खंडेलवाल, आशीष नाई ने विजय दिवस के उपलक्ष में छतरियों का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया कारगिल दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में एक स्वर में किया गया राष्ट्रगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर के स्कूल में दी शहीदों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में गूंज उठे भारत माता के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारियों ने किया राष्ट्रगान, दी शहीदों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया कारगिल विजय दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेखावाटी क्लासेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस।