Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। गांव रिड़ी में पानी की समस्या के लिए टंकी पर चढ़े युवकों का पूरे गांव ने साथ दिया और भारी नाराजगी के बीच विभाग दो दिन में निस्तारण करने की बात भी कही। परन्तु विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आज सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने विभाग पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मंत्री बी.डी. कल्ला से भी शिकायत की। जाखड़ के भाई गणपतराम जाखड़ ने जयपुर जाकर कल्ला से मुलाकात की व मंत्री को गांव में हुए सारे प्रकरण की जानकारी दी। जाखड़ भाइयों ने मंत्री से गांव में पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की। जाखड़ ने कहा कि ग्रामीणों में पानी के लिए भारी रोष है और गांव के 7 में से 2 ट्यूबवैल चालु हालात में है जिससे पानी की जबरदस्त किल्लत ग्रामीण भुगत रहें है। जाखड़ ने कहा कि 31 दिसम्बर को तहसीलदार, पटवारी व विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दो दिन में व्यवस्था दुरस्त करने का आश्वासन दिया परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। मंत्री कल्ला ने तुरंत समस्या का निस्तारण करने के आदेश भी विभाग को दिए है। इस संबंध में जाखड़ व गांव के संघर्ष समिति के युवा पूरनाथ सिद्ध ने आज उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन दिया और अधिकारी ने भी विभाग को कार्रवाई करने को कहा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में भी सौ घरों की आबादी पिछले एक माह से पानी के लिए तरस रहें है। ग्रामीण लगातार विभाग को शिकायत कर रहें है। गांव के चतुर्भुज सारस्वत, सोहनलाल सारस्वत, भागुराम सारण ने बताया कि गांव में 5 नबंर कुआं बंद होने से सौ घरों की आबादी पानी के लिए तरस रही है।