Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sdsdsd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नाबालिग युवती को उसी की सगी बहन द्वारा महिला दलाल के सहारे एक युवक को बेच देने और युवक द्वारा बंधक बना कर नाबालिग युवती के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती द्वारा युवक के चंगुल से बच कर भाग जाने और चाइल्ड हेल्प लाइन के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है और पुलिस आरोपी युवक, बहिन, दलाल और युवक की भाभी की तलाश में जुट गई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 17 वर्षीया पीड़िता पंजाब की रहने वाली है और मूंगफली चुगाई के लिए अपनी बहिन के साथ किकासर गांव आई थी। यहां उसकी बहिन ने उसे एक महिला दलाल की सहायता से आरोपी इंद्राजनाथ को बेच दिया। इंद्राजनाथ ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बाना में खेत काश्त पर ले रखा है जहां वह नाबालिगा को लेकर आया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इंद्राजनाथ की भाभी पर भी दुष्कर्म में साथ देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार कर रहे हैं।