Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल निर्माण शुरू करने व अंचल की बिजली पानी की समस्याओं को लेकर उपखण्ड कार्यालय के आगे विशाल चेतावनी सभा का आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के आह्वान पर आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है। महिया ने कहा कि ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर 232 दिनों से धरना प्रारंभ है और इसकी अनदेखी इस राज को महंगी पड़ेगी। महिया ने आर पार की जंग करने के साथ सभा में संघर्ष को नया मोड़ देने की बात भी कही। महिया ने कहा कि भाजपा के अंधेर राज में लोग बुरी तरह से प्रताड़ित हो रहें है। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सहित घरेलू व कृषि कुओं पर पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली देने, डिमांड नोट भर चुके किसानों को शीघ्र सामान उपलब्ध करवाने की मांगे रखी जाएगी। सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन देकर महिया सहित ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने टेउ, सूडसर, गोपालसर, दुलचासर, देराजसर, लखासर, बरजांगसर, झंझेउ, अभयसिंहपूरा, बाना, कल्याणसर पुराना, लिखमीसर उत्तरादा, उदरासर, मोमासर, श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्ड नं 15 में नए ट्यूबवेल बनवाने तथा जो चालू ट्यूबवेल है उन्हें समय पर ठीक करवा चालू करवाने की मांग की।

आधा दर्जन गांवो में जनसंपर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा, कितासर, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, बिग्गा, सातलेरा में जनसंपर्क टोली पहुंची व ग्रामीणों से मंगलवार को चेतावनी सभा में शामिल होने का आग्रह किया। टोली में अखिल भारतीय किसान सभा के गिरधारीलाल जाखड़, सहीराम भुवाल व मुकेश ज्याणी सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधा दर्जन से अधिक गांवो में किया जनसंपर्क।