Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। “लफ्ज” अनगिनत ह्रदयों की गांठे खोलते, रूह में उतरते, “लफ्ज” कुछ इठलाते, कुछ इतराते, कुछ गर्व से भर देते तो कुछ प्रेम में डूबा देते, कहीं आंखे खोल देते तो कहीं रक्त में उफान ले आते, कहीं मन की पीड़ा को छू लेते, हां ऐसे ही होते है लफ्ज। जो लोग यूट्यूब या फेसबुक पर लफ्जों की दुनिया से जुड़ाव रखते है उनके लिए इन लफ्जों को कविताओं के रूप में पिरोने वाले कलाकार किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। परंतु एक आम जन भी इन शब्द शिल्पियों को समझता है और पसंद करता है। इसीलिए क्षेत्रवासियों के लिए नए साल में एक नवाचार करते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लेकर आया है सातवें स्थापना दिवस पर इन शब्द शिल्पियों को सुनने का अवसर। क्षेत्र में पहली बार विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 7 जनवरी 2024, रविवार को होगा। श्रीडूंगरगढ़वासी सुनेंगे राष्ट्रभक्ति के साथ ओज, वीर, प्रेम और हास्य रस से ओत प्रोत कवि सम्मेलन को जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि अमन अक्षर, सुदीप भोला, राम भदावर, सुनील व्यास, शशिकांत यादव की गरिमामयी उपस्थिति होगी। आप सभी तैयार हो जाए इस विराट कवि सम्मेलन के लिए जब आप साक्षी बनेंगे कविताओं के और रूबरू होंगे इन बड़े कवियों के साथ। आप सभी महसूस करेंगे लफ्जों की ताकत को और दाद देंगे इन शब्द शिल्पियों की रचनाओं पर। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि टाइम्स द्वारा क्षेत्र में सदैव सकारात्मक सांस्कृतिक आयोजन के एक से बढ़कर एक नवाचार किए जा रहें है और इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर “विराट कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी पाठकगण आगे की जानकारी के लिए बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।