Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20231120-WA0109
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवबंर 2023। दहेज के लिए महिलाओं पर शारीरिक व मानसिक क्रुरता करने व नगदी गहने मांगने के मामले आज भी लगातार सामने आ रहें है। आज भी दो विवाहिताओं ने थाने पहुंच कर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के परिजनों पर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवाएं है।
हमारे स्टेटस के हिसाब से नहीं दिया दहेज, एक साल से पहले ही उजड़ा घर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक विवाहिता को सुसराल से स्टेटस के अनुसार दहेज नहीं देने व दस लाख नगदी ओर लेकर आने की बात पर प्रताड़ित किया तो विवाहिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी निकिता पुत्री चंद्रसेन झाबक अपने पति दीपक भटेरा जैन निवासी चाड़वास हाल निवासी दिल्ली, ससुर प्रदीप भटेरा, दादा ससुर थानमल, सास मीनाक्षी, जेठ नितेश, जेठानी प्रीति के खिलाफ दहेज आरोप लगाए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रेल 2022 को निकिता का विवाह हिन्दु जैन रीति से आरोपी के साथ हुआ व तभी से कम दहेज के लिए आरोपियों ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। 8 पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंच पंचायती के बाद भी आरोपी नहीं माने और उसका स्त्रीधन लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को दे दी है।

दो बेटियों के साथ निकाला घर से, दो लाख व सोने के कड़े की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दहेज के लिए एक अन्य विवाहिता को दो बेटियों के साथ घर से निकाली देने व मरने मारने पर उतारू हो जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। कालूबास निवासी लिछमा पुत्री जैसाराम जाट ने अपने पति कालूराम, ससुर तोलाराम जाट, देवर बाबूलाल, सास मधीदेवी के खिलाफ 2 लाख रूपए नगदी व सोने का कड़ा लेकर आने के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 20 जून 2018 को आरोपी से हुआ व तभी कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। विवाह में पिता ने दहेज व बेटियों के जन्म पर भी गहने, नगदी, उपहार दिए परंतु आरोपियों ने 1 अक्टूबर 2023 को गृहकार्य करते हुए उससे बुरी तरह मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।