Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news frame (38)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार ढाणी, घरों व फसलों में आग लगने का सिलसिला सा चल पड़ा है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण खींप के झोंपडों में हल्की रगड़ से ही आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को भी तहसील के गांव रीडी में दीपाराम मेघवाल की ढाणी में आग लगने से उसकी कृषि उपज, अन्न, पशुआहार एवं आटाचक्की, घरेलू सामान आदि जल कर खाख हो गया। सूचना मिलने पर पटवारी सीताराम नाई मौके पर पहुंचे एवं नुकसान का जायजा लिया। पटवारी सीताराम नाई ने बताया कि रीडी निवासी रामप्रताप, मोहनलाल ब्रहाम्ण के खेत में दीपाराम काश्त करता था एवं अपनी ढाणी बना कर वहीं रहता था। आग में पांच क्विंटल इसबगोल, चार क्विंटल गेंहू, दो बोरी पशुआहार, आटाचक्की, बिस्तर, कपड़े व अन्य घरेलू सामान पूर्णतया जल गया। दोपहर में करीब 2.30 बजे लगी इस आग का कारण पता नहीं लग पाया है एवं झोंपडे के पास ही टयुबवैल चलाने का ट्रांसफार्मर लगा होने के कारण करंट का खतरा भी बढ़ गया। इस कारण टयुबवैल नहीं चला पाए एवं बाल्टियों के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग काबु में नहीं आई एवं पूरे झोंपडें एवं सामान को पूर्णतया राख करने के बाद ही शांत हुई। पटवारी द्वारा मौका रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को भिजवाई गई है।