Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। घर में घुसकर महिला को छेड़ने, लज्जा भंग करने व गंदी गालियां निकालने, गले से सोने का हार छीन ले जाने का मुकदमा थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि धीरदेसर चोटियान निवासी मोहनीदेवी नाई ने इसी गांव के निवासी युवक भागीरथ मेघवाल पर आरोप घर में घुस कर लज्जा भंग करने के आरोप लगाए है। पार्थीया ने पुलिस को बताया कि 1 मई को रात करीब 9 बजे आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया व मेरे व मेरी पुत्रवधु के साथ गंदी गालियां देते हुए लज्जा भंग की। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए व गले से सोने का फुलड़ा तोड़ लिया। शोर सुनकर पडौसी एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है। ध्यान रहें इस मामले के आरोपी ने पार्थिया के बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था और परस्पर दोनों मुकदमों की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ कर रहें है।