Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2021। आज कांग्रेसी नेता रामेश्वर लाल डूडी के जन्मोत्सव पर श्रीडूंगरगढ़ में उनके समर्थकों ने उत्साह पूर्वक घरों व गांवों में पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सिंधी धर्मशाला में आयोजित कोरोना वैक्सिनेशन शिविर का सफल आयोजन यूथ कांग्रेस ने किया और उत्साह पूर्वक 300 युवक व युवतियों ने अपना पहला डोज लगवाया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने डूडी को शिविर के फोटो वीडियो भेज कर शुभकामनाएं दी। शिविर में संगठन के शहर अध्यक्ष शुभम शर्मा, विक्की प्रजापत, महेश पिलानिया, मोहसिन खान, संतोष गोदारा, जगराम बाना, चंद्रप्रकाश शर्मा, पदमाराम बाना, विनोद गोदारा, मदन नैण, तुलछिराम जाखड़, बाबूलाल जाखड़, आदिल तंवर, दिनेश सारस्वत, दलीप धोबी, सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।

इन गांवो में हुआ पौधरोपण, खिलाया गुड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी के जन्मोत्सव पर गांव उदरासर, सोनियासर मिठिया, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, जाखासर पुराना, धीरदेसर चौतियान, सुरजनसर, बाना, तोलियासर, धोलिया, रानासर नरुकान ,रानासर हंसावतान, केऊ नयी, केऊ पुरानी, आदि गांवो में भी युवाओं ने पौधे लगाए व गायों को गुड़ खिलाया गया। जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष लेखराम डेलु, रामनिवास भुंवाल, ओमप्रकाश भुंवाल ने गांव के विद्यालयों में पौधे लगाकर डूडी के स्वस्थ जीवन की कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिन पर संत रामनाथजी महाराज उदरासर ने गांव की श्मशान भूमि में पौधारोपण व डूडी को शुभकामनाएं दी। गांव के कुम्भाराम गोदारा सहित युवा साथ रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी धर्मशाला में आयोजित वैक्सिनेशन शिविर में व्यवस्थाएं स्वयं हरिराम बाना ने संभाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवाओं ने कस्बे में किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी को शुभकामनाएं देते हुए केऊ नई में लगाए विद्यालय प्रांगण में पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में युवा गोपाल बाना, सन्तोष बाना, बजरंग बाना, मुखराम बाना ने पौधे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ पुरानी में विद्यालय में पौधारोपण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 300 महिलाओं व पुरुषों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राणासर नरोकान में गायों को गुड़ खिला कर डूडी को बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर नया में डूडी को पौधा लगा कर दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राणासर हंसावतान में पौधे लगाएं गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में भंवरलाल जोशी ने घरों में आम के पौधे लगा कर डूडी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।