Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2025। बीती रात क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात से लोग सहम गए है। गांव मिंगसरिया में तीन चोरों ने एक ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के गहने चोरी कर लिए है। गांव में अगुणी दिशा की ओर किनारे पर स्थित एनएसजी कंमाडो दिलीप सिंह (श्रीनगर में तैनात) के घर चोरों ने तीन महिलाओं के सभी गहनों सहित घर के पारंपरिक गहनों व नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। जवान ड्यूटी पर है और उनके पिता मोहनसिंह, माता व पत्नी घर की बाखल में ही सो रहें थे। चोर उनके घर में घुसे और अलमारी सहित तीन संदूकों के ताले तोड़ कर जवान की पत्नी, माता व बहन के गहने चोरी कर लिए। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं के सोने के गहनों में आड़, आंवला, बाजूबंद, पुंछी, हथफुल, रखड़ी सेट, झूमके सहित पुरूषों के पहनने की चैन, ब्रासलेट, अंगूठियां के साथ करीब 400 ग्राम सोना और चांदी के कड़ले, पायले, सिक्के सहित करीब 4 किलो चांदी और 1 लाख 30 हजार रूपए नगद चोरी कर लिए है। सुबह करीब 5 बजे परिवार को वारदात की जानकारी हुई। 6 बजे तक मौके पर सरपंच किशनलाल राणा, पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, शिवरतन नाई सहित अनेक मौजिज लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फॉरेसिंग जांच टीम भी बुलाई गई है। घटना के बाद गांव में महिलाएं सहम गई है वहीं ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण पुलिस से चोरों को पकड़ने व माल बरामद करवाने की मांग कर रहें है।
दक्षिणी दिशा से आए चोर, उत्तरी दिशा से गए, 2 किलोमीटर पैदल चले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया से करीब 2 किलोमीटर बीदासर रोड के पास स्थित एक खेत में धोरे के निकट चोरों ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की, रात के अंधेरे में तीन चोर पैदल गांव में घुसे, यहां किनारे पर स्थित घर को निशाना बनाया। चोरों घर में दक्षिणी दिशा की ओर से प्रवेश किया और उत्तर दिशा की ओर से निकले। बाखल में ही सो रहें परिवार ने दरवाजे पर कुंडी लगाई थी, जिसे खोल कर चोर घर में दाखिल हुए। यहां सारा सामान बिखरते हुए अलमारी खोली व तीन संदूकों के ताले तोड़ लिए। चोरों ने यहां से सामान समेटा और उत्तरी दिशा से पैदल ही गांव से बाहर निकल कर उसी धोरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोने चांदी के गहने व नगदी रखी व बिना काम का सामान फैंक दिया। यहां से वे मोटरसाइकिल पर ही लौट गए है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है वहीं वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।