Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2024। कस्बे के वार्ड 21 के मोहल्ले में रास्ता संकड़ा करते हुए एक वार्डवासी ने अवैध निर्माण करवाना प्रारंभ कर दिया। वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में पालिका के अधिशासी अधिकारी व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर मोहल्ले में हो रहें अतिक्रमण को रुकवाने व हटाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले के ही एक नागरिक द्वारा आम रास्ते पर कब्जा कर, रास्ते को संकड़ा करते हुए, मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आपत्ति किए जाने पर कब्जाधारी ने उग्र होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। मोहल्लेवासियों ने उपखण्ड अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवैध निर्माण रुकवाने की मांग करते हुए कब्जाधारी को पाबंद करने की मांग की है। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने हस्ताक्षर किए व तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाने की मांग भी की।