Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2025। शनिवार व रविवार को अंचल में अच्छी बरसात हुई। प्रदेश में बरसात के बाद पुराने मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। क्षेत्र के गांव लखासर में नायकों का बास में रामचंद्र पुत्र तिलोकाराम नायक का मकान सोमवार को भर्र भर्रा कर गिर गया। मकान पुराना था और जर्जरावस्था में रविवार की बरसात के बाद सोमवार को गर्मी लगने से गिर गया। गनीमत रही हादसे के वक्त रामचंद्र परिवार सहित खेत में था। गांव में यही परिवार को रहवास था और जरूरतमंद परिवार घटना से मायूस हो गया। प्रशासक व सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खिलेरी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से जरूरतमंद परिवार की मदद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पटवारी को सूचना देते हुए परिवार की मदद करने की मांग की है।